माता-पिता और गुरु हमारे जीवन के आधार होते हैं और उनका सम्मान ही जीवन में खुशियां लाता है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

माता-पिता और गुरु हमारे जीवन के आधार होते हैं और उनका सम्मान ही जीवन में खुशियां लाता है

हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैश्य महाविद्यालय रोहतक के हिंदी विभाग द्वारा विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम सजन पाण्डेय ने प्रमुख वक्ता के रूप में शिरकत की प्राचार्य डॉ. डी.पी. गोयल व विभागाध्यक्ष डॉ.   मदनलाल गोयल ने उनका स्वागत किया।              डॉ. मदनलाल ने उनसे अपने गुरु शिष्य संबंध के बारे में बताते हुए कई छुए अनछुए पहलुओं को सांझा किया और कहा कि माता-पिता और गुरु हमारे जीवन के आधार होते हैं और उनका सम्मान ही जीवन में खुशियां लाता है         डॉ. पाण्डेय ने हिंदी साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महान जीवन मूल्य इसी की देन है, जिससे सभ्यता व संस्कृति को पोषण मिलता है। उनका कहना था कि मानवता और मानव का संरक्षण ही सर्वोपरि है, जो साहित्य हमें बताता हैं। धन तो मात्र हाथ का मैल है, जो नष्ट हो जाता है। सबसे पहले इंसानियत है, जिसे उच्च साहित्य प्रदान करता है।             इस अवसर पर विभाग से डा. राजल गुप्ता डॉ. उन्मेष मिश्र सहित महाविद्यालय के स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox