वैश्य महाविद्यालय, रोहतक के 7 विद्यार्थियों का हुआ चयन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वैश्य महाविद्यालय, रोहतक के 7 विद्यार्थियों का हुआ चयन

हर्षित सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- वैश्य महाविद्यालय, रोहतक के कैरियर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आज टीम एजुकोर्प रोहतक ने सायंकालीन इंटर्नशिप के लिए ग्रुप डिस्कशन व व्यक्तिगत साक्षात्कार का आयोजन किया गया।         इस प्रक्रिया में बीए, बी. काम व बीएससी के 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एजुकोर्प रोहतक के निदेशक, साहिल रल्हन ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता का पता लगाने के लिए सभी विद्यार्थियों को 5 समूहों में बांटा तथा प्रत्येक समूह को इम्पलाईमैंट इंहांसमैट विषय पर निश्चित समय पर विज्ञापन, पोस्टर, इश्तहार, स्लोगन आदि बनाने का कार्य दिया।         

 इसके साथ-साथ प्रत्येक प्रतिभागी का व्यक्तिगत साक्षात्कार किया गया। इसमें कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ। जिसमें मोहित, ज्योति, दीपांशु, सागर, अमित सौलंकी, राहुल और सौरभ शामिल है। चयनित विद्यार्थियों को इस 6 सप्ताह की इंटर्नशिप पूरा करने पर 5000 रुपए का स्टाइफंड दिया जाएगा।     कॉलेज प्राचार्य डॉ. डी.पी.गोयल व प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. दिनेश रानी बंसल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह इंटर्नशिप उन्हें बेहतर रोजगार पाने तथा व्यक्तिगत विकास में सहायक होगी।         इस अवसर पर डॉ. मदन लाल गोयल श्रीमती अंजू सिंगला, संगीता गुप्ता, डॉ. सुनयना व डॉ. रितु उपस्थित थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox