
बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/- माउंट आबू में आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित चुनौतीपूर्ण और चढ़ाई वाले मार्ग पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने कई उपलब्धियां हासिल कीं।

बीआरजी की अरपिता सैनी ने ओपन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं कृष्णा राणा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें 41 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
बीआरजी के भरम प्रकाश ने 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिस्सा लेते हुए करीब 2 घंटे 15 मिनट में दौड़ पूरी की। कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद उन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपनी दौड़ पूरी की।
यह मैराथन आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम से माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम तक आयोजित की गई। मार्ग में लगातार ऊंचाई और चढ़ाई होने के कारण धावकों के लिए यह दौड़ काफी चुनौतीपूर्ण रही। इसके बावजूद बीआरजी के सदस्यों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ दौड़ पूरी की।

कई धावकों ने पूरी की मैराथन
प्रतियोगिता में बीआरजी की ओर से दीपक छिल्लर, डॉ. किरण छिल्लर, ललिता पांडेय, अनुराग सचान, सुनील कश्यप, रोहित कुमार, जुगमेंदर अंतिल, आरती छिकारा, नीरज अंतिल, दीपक संदीप और धर्मेंद्र ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना उद्देश्य
बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी प्रतिभागी धावकों को बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी और ऊंचाई वाले कठिन मार्ग पर समूह के सदस्यों का शानदार प्रदर्शन पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, दौड़ और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।
माउंट आबू की चुनौतीपूर्ण चढ़ाई पर बीआरजी के धावकों के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।





More Stories
दिल्ली में अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
बाहुबली अल्ट्रा ई-4 में गुलाब सिंह का दमदार प्रदर्शन, 161 किलोमीटर दौड़कर बने ओवरऑल प्रथम उपविजेता
सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन में टीम फरीदाबाद का शानदार प्रदर्शन
सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में बीआरजी के 150 धावकों ने दिखाई शानदार भागीदारी
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,