गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल को दी श्रद्धांजलि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल को दी श्रद्धांजलि

हर्षित सैनी/रोहतक/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी के कार्यालय में आज स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को श्रद्धांजलि देते हुए मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी के संस्थापक तस्वीर हुड्डा ने बताया कि लाला हरदयाल भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे, जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी की लड़ाई में योगदान के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया। इसके लिए उन्होंने अमरीका में जाकर गदर पार्टी की स्थापना की। वहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों के बीच देशभक्ति की भावना जागृत की।           

वहीं नेहरू युवा केन्द्र संगठन के सदस्य नवनीत हुडा ने कहा कि लाला हरदयाल गम्भीर आदर्शवादी, भारतीय स्वतन्त्रता के निर्भीक समर्थक, ओजस्वी वक्ता और प्रतिष्ठित लेखक थे। उनका कहना था कि वे हिन्दू तथा बौद्ध धर्म के प्रकाण्ड पण्डित थे। उनके जैसा अद्भुत स्मरण शक्ति धारक व्यक्तित्व विश्व में कोई विरला ही हुआ होगा।         उन्होंने बताया कि लाला हरदयाल ने वाईएमसीए के समानान्तर यंग मैन इण्डिया एसोसिएशन की स्थापना की। वे अपने सभी निजी पत्र हिन्दी में ही लिखते थे किन्तु दक्षिण भारत के भक्तों को सदैव संस्कृत में उत्तर देते थे।यहां पर उनकी रचनाओं में से थॉट्स ऑन एड्युकेशन, युगान्तर सरकुलर, राजद्रोही प्रतिबन्धित साहित्य, सोशल कॉन्क्वेस्ट ओन हिन्दू रेस, राइटिंग्स ऑन हरदयाल, फ़ॉर्टी फ़ोर मंथ्स इन जर्मनी एण्ड टर्की स्वाधीन विचार, लाला हरदयाल जी के स्वाधीन विचार व अमृत में विष आदि थी। इन सभी रचनाओं में उन्होंने अपने दिल के शब्द निकाल कर वयक्त किए हैं।इस मौके पर आशीष, दिनेश, सचिन व सहिल आदि मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox