
बहादुरगढ़/शिवकुमार यादव/- रेवाड़ी के महेश ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर 14 देशों की यात्रा की शुरुआत कर दी है। आज महेश साइकिल यात्रा के दौरान बहादुरगढ़ पहुंचे और वहां उनका स्वागत भी किया गया।

दीपक छिल्लर ने बताया कि महेश ने अपनी यात्रा का पहला पड़ाव पूरा किया और आज सुबह बहादुरगढ़ के बी आर जी प्वाइंट सेक्टर 9 पहुंचे। बहादुरगढ़ रर्नस ग्रुप के धावकों ने दिलखोर कर उनका स्वागत किया और सम्मानित किया।

महेश ने बताया कि इस यात्रा के दौरान वे विभिन्न देशों में जाकर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूकता फैलाएंगे। उन्होंने बहादुरगढ़ में स्थानीय युवाओं, छात्रों और संगठनों के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की।

महेश की यह यात्रा भारत से शुरू होकर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, श्रीलंका और मालदीव तक जाएगी।

महेश का कहना है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर प्रवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, सागर ओहलान, नरेश शर्मा, जयदेव राठी, अजय कंडोल, जगजीत राठी, अनिल पंजेठा, संदीप, शिव वर्मा, नवीन शर्मा, शरनाम, रमेश शर्मा, लक्ष्मण, पुष्कर, धर्मेंद्र शर्मा, कनचन, सुरेंद्र बेनीवाल, राजीव कुमार, भोजराज टाक और अन्य लोग मौजूद थे और महेश के प्रयासों की सराहना की।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित