
मानसी शर्मा/- मध्य प्रदेश के इंदौर में23 अक्टूबर को इंदौर में अपने होटल से कैफ़े जाते समय ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्यों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि टीम की दो सदस्यों के साथ अनुचित व्यवहार किया गया। एक प्राथमिकी दर्ज की गई और गहन रणनीतिक कार्रवाई के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अकील आज़ादनगर का निवासी है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 74 और 78 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 23 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे हुई, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सदस्य अपने होटल से कैफ़े की ओर जा रही थीं। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई कमी तो नहीं थी।
महमानों का आदर करना, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है –जीतू पटवारी
इस मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, “किसी भी शहर में जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होता है तो खिलाडि़यों की सुरक्षा में सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका बन जाती है। उन्होंने कहा कि महमानों का आदर करना, उनका सम्मान हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह की घटना इंदौर में घटना हम सभी के लिए शर्म का विषय है। कानून व्यवस्था की बात रही तो स्वाभाविक है कि इस मामले को मुख्यमंत्री को संज्ञान में लेना चाहिए और जिसकी भी जिम्मेदारी बनती है उसे सुनिश्चित करके दंड देना चाहिए।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी