एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी बीमारी से हारे जंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्टर सतीश शाह का निधन, किडनी बीमारी से हारे जंग

मानसी शर्मा/-   ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से मशहूर हुए और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर 2025 को मुंबई में निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और किडनी फेलियर से जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनका निधन दोपहर 2.30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था। अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है। उन्होंने बताया कि सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

सतीश शाह के निधन की खबर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा ‘हमारे प्रिय मित्र और महान अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। यह हमारे उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। ओम शांति।’

सतीश शाह: अभिनय की दुनिया के सितारे

सतीश शाह का अभिनय करियर सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 के दशक में की थी। उनका नाम भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रभावशाली और प्रिय अभिनेताओं में लिया जाता है। ऐसे तो सतीश शाह ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने घर-घर में पहचान दिलाई।

इसके अलावा उन्होंने ‘यही जो है जिंदगी’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कुमकुम’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों और टीवी शो में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी भूमिकाएं हमेशा याद रहेंगी और वे भारतीय मनोरंजन उद्योग के एक अमूल्य रत्न बने रहेंगे। उनके निधन से भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद से उनके प्रशंसक और सहकर्मी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox