खगड़िया में अमित शाह का हमला: RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खगड़िया में अमित शाह का हमला: RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना

मानसी शर्मा/-   बिहार के खगड़िया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “आप सभी जानते हैं कि आज से छठ का महापर्व शुरू हो गया है। मैं बिहार के सभी लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि हमारा बिहार जंगलराज से मुक्त रहे, कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे, हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें और बिहार भविष्य में एक विकसित राज्य बने। यही मैं छठी मैया से प्रार्थना करना चाहता हूं।

अमित शाह ने कहा कि ये चुनावी लड़ाई किसी को विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, ये चुनाव निर्णय करने वाला है कि फिर से जंगलराज लाना है या विकास का राज लाना है। लालू-राबड़ी की सरकार में सिर्फ जंगलराज आएगा और एनडीए की सरकार में विकसित बिहार पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा। उन्होंने कहा कि लालू के शासन में हत्या, डकैती, फिरौती, अपहरण, नरसंहार रोज की बात थी। इनके शासन में बिहार से इंडस्ट्री चली गई और बिहार को पिछड़ा बिहार बनाने का काम किया। वहीं नीतीश बाबू के नेतृत्व में एनडीए ने जंगलराज से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद को समाप्त किया और सबसे बड़ी बात ये है कि हमने बिहार को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया।

लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दूसरी ओर, जो महागठबंधन है, इसकी दो पहचान है- भ्रष्टाचार और परिवारवाद।नीतीश बाबू बिहार के बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं और लालू अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनियां गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।इसलिए बिहार के बेटे-बेटियों की चिंता नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ही कर सकते हैं।आज तक मोदी जी और नीतीश जी पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।जबिक लालू जी ने चारा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, बीपीएससी घोटाला से लेकर अनगिनत घोटाले किए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox