नेपाल में सड़क हादसा: जीप खाई में गिरने से 8 की मौत, 10 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेपाल में सड़क हादसा: जीप खाई में गिरने से 8 की मौत, 10 घायल

मानसी शर्मा/-  नेपाल के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटना का ताजा मामला सामने आया है। ये मामला कर्णाली प्रांत के रुकुम वेस्ट जिले का है, जहां एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 700फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 8लोगों की मौत हो गई, जबकि 10अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम को हुई।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा रुकुम वेस्ट जिले के बनफिकोट ग्रामीण नगरपालिका-7के झारमारे इलाके में लिस्ने के पास हुई। जीप (पंजीकरण नंबर रा 1जा 422) मुसिकोट के खलंगा बाजार से आठबिसकोट नगरपालिका-2के स्यालिखाड़ी गांव की ओर जा रही थी। जीप में कुल 18यात्री सवार थे, जो ज्यादातर स्थानीय निवासी थे। शाम के समय अंधेरा होने और सड़क के तीखे मोड़ों पर चालक का नियंत्रण खोने से वाहन सीधे खाई में गिर गया। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और चालक की लापरवाही को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

हादसा इतना भयानक था कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। खाई की गहराई और दुर्गम स्थान होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। घटनास्थल काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox