अयोध्या राम मंदिर: शिखर पर भगवा ध्वज, पीएम-मोहन भागवत मुख्य अतिथि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या राम मंदिर: शिखर पर भगवा ध्वज, पीएम-मोहन भागवत मुख्य अतिथि

मानसी शर्मा/-   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन 25 नवंबर को भव्य रूप में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा यह भगवा ध्वज मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर फहराया जाएगा। यह समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक माना जा रहा है और भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, इस दिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी अयोध्या में बड़ा जमावड़ा होगा, जो पार्टी के नए अभियान की शुरुआत का संकेत देगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की समीक्षा करेंगे और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे दुनिया के सबसे बड़े स्काउट और गाइड जम्बूरी के लिए आमंत्रण देंगे, जिसमें 35,000 से अधिक कैडेटों के भाग लेने की उम्मीद है।

सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों से सजेगा ध्वज

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि ध्वज पर सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीक अंकित होंगे, जिनका वर्णन वाल्मीकि रामायण में मिलता है। पांच दिवसीय कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू होगा और 25 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर राम मंदिर परिसर के छह अन्य मंदिरों – भगवान शिव, गणेश, सूर्य, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा – पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।

आंधी-तूफान में भी मजबूती से लहराएगा ध्वज

राम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाने वाला ध्वज-स्तंभ अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। यह 360 डिग्री घूमने वाले बॉल-बेयरिंग सिस्टम पर आधारित होगा, जिससे ध्वज 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं को भी झेल सकेगा। ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता और सहन क्षमता की जांच विशेषज्ञों की देखरेख में की जा रही है। ध्वज तैयार करने वाली एजेंसी 28 अक्टूबर को भवन निर्माण समिति के सामने टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर लगभग 10,000 श्रद्धालुओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox