भारत ने कोरिया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, अब चीन से होगा महामुकाबला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने कोरिया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, अब चीन से होगा महामुकाबला

मानसी शर्मा /-   भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 16 सितंबर को चीन के हुलुनबुइर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 19वें और 45वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर गोल किए। उत्तम सिंह ने 13वें मिनट में और जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में फील्ड गोल दागे।

कोरिया की ओर से एकमात्र गोल यांग जिहुन ने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट में 2-0 से हराया। यह चीन की पहली बार फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि है। फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox