‘आतंकवाद से लेकर विकसित कश्मीर तक…’, किश्तवाड़ में शाह ने नेकां-कांग्रेस पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘आतंकवाद से लेकर विकसित कश्मीर तक…’, किश्तवाड़ में शाह ने नेकां-कांग्रेस पर बोला हमला

मानसी शर्मा /-   जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में आज 24 सीटों पर प्रचार थम जाएगा। अब 18 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी। चुनावी मैदान में बीजेपी, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस अलायंस, पीडीपी मुख्य तौर पर मैदान में है। वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है। गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

शाह ने नेकां-कांग्रेस पर बोला हमला

गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए नेकां-कांग्रेस पर बोला हमला है। उन्होंने कहा, ‘हमने विभाजन के दिन देखें है। 1990 में आतंकवाद के दिन देखें। चंद्रिका शर्मा हों या परिहार बंधु हों…सभी ने कुर्बानियां दीं। मैं आज इस क्षेत्र सहित जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा करता हूं कि हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा।’

‘ये नरेन्द्र मोदी की सरकार है’ – अमित शाह

उन्होंने कहा, ‘1990 की तरह आज भी प्रयास हो रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने यहां कुछ वादें किए हैं। उनकी सरकार आएगी तो आतंकवादियों को छोड़ देंगे। मैं आज आप लोगों को कहता हूं कि ये नरेन्द्र मोदी की सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं है, भारत की भूमि पर आतंकवाद फैलाए।’

‘विकसित कश्मीर’ बनाना चाहती है BJP सरकार

एक ओर वे लोग (नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस) आतंक से लैस जम्मू-कश्मीर बनाना चाहते हैं। तो दूसरी ओर पीएम मोदी’विकसित कश्मीर’ बनाना चाहते हैं। धारा-370 हटने के बाद यहां की महिलाओं को जो आरक्षण मिला है। उसे (नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस) समाप्त करना चाहते हैं। तो वहीं मोदी जी महिलाओं के साथ गुर्जर, पहाड़ी, दलित और ओबीसी को भी आरक्षण का अधिकार देना चाहते हैं।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox