भारती कॉलेज में युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ से जोड़ने का कार्यक्रम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- नई दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के भारती कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश के विकास के लक्ष्य से जोड़ना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में करीब 150 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न सत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने छात्रों को बताया कि भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। इस अवसर पर छात्रों को सामाजिक कार्यों, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश भी दिया गया कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें बल्कि समाज के विकास में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके बाद एनएसएस इकाई की ओर से एनसीसी कैडेट्स के सहयोग से स्वागत और परिचय सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान आज़ाद हिन्द फौज के ऐतिहासिक ‘दिल्ली चलो’ नारे के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विशेष चर्चा भी की गई, जिसमें इसके ऐतिहासिक महत्व और देशभक्ति की भावना को रेखांकित किया गया। छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत भी प्रस्तुत किए, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी सुशी वेणु चौधरी ने भी छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें सामाजिक पहल, युवा नेतृत्व और सामुदायिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही देश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा सकती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को अपने विचारों को खुलकर सामने रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर एक विशेष प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें छात्रों को बताया गया कि किस प्रकार युवा वर्ग देश के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देश के भविष्य और अपनी भूमिका को लेकर विभिन्न सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी गई और छात्रों को इस अभियान से जुड़ने तथा पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि युवा वर्ग देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox