भारतीय दल के उत्साहवर्धन को बरेली में टोक्यो ओलंपिक रिले का शुभारंभ, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारतीय दल के उत्साहवर्धन को बरेली में टोक्यो ओलंपिक रिले का शुभारंभ, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

-साढ़े तीन हजार किमी की यात्रा के बाद पहुंचेगी लखनऊ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/बरेली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बरेली में जिला ओलंपिक संघ एवं खेल जगत फाउंडेशन के सहयोग से टोक्यो ओलंपिक रिले का शुभारंभ किया गया। राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी और नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता और भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
                         दरअसल, जापान के टोक्यो में ओलंपिक का आज से आगाज हो गया है। ओलंपिक में बड़ी संख्या में भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इन्हीं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बरेली से एक ओलंपिक रैली निकाली जा रही है. ये रैली 3,536 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। उत्तर प्रदेश के 51 जनपदों से होकर 4 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी. लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इसका स्वागत करेंगे।
                         आज ओलंपिक रिले का शुभारंभ बरेली के डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने इस रिले को लेकर अपना उत्साह दिखाया। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा खेलों में भारत का मान बढ़ाने के लिए तमाम खिलाड़ी ओलंपिक गए हैं. हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि वह लोग पदक जीतकर लौटेंगे। वहीं, नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने ओलंपिक रिले शुभारंभ पर अपनी शुभकामनाएं दी. भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉक्टर ईश्वर पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार खेलों के विकास के लिए तत्पर है और निश्चित रूप से इस बार ओलंपिक में बड़ी संख्या में खिलाड़ी पदक जीतकर लौटेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox