भाजपा नेता के घर में घुसे दो नकाबपोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा नेता के घर में घुसे दो नकाबपोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

-रविवार को करीब 1:45 बजे गेट कूद कर आए युवकों ने अंदर खड़ी ब्रिजा में लगाई आग

पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव चांदपुर में रविवार को 1.45 बजे गेट फांदकर भाजपा नेता के घर में घुसे नकाबपोश 2 युवकों ने अंदर खड़ी ब्रिजा गाड़ी को आग लगा दी। गांव चांदपुर निवासी भाजपा के यूथ प्रधान सुखप्रीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात 10 बजे सो गए थे। सुबह 2 बजे के बाद गाड़ी का सायरन बजने की आवाज उसकी पत्नी ने सुनी, जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। देखा कि उनकी ब्रिजा गाड़ी आटो-मैटिक को आग लगी हुई थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत पानी वाली मोटर से पाइप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर आए उनके मजदूरों ने भी बाल्टियों से पानी डालकर 1 घंटे में आग पर पाया। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने उक्त संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस वहां आ गई और उनके बयान लिए हैं। घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे चेक किए तो उसमें नकाबपोश 2 युवक कैद पाए गए लेकिन उनके चेहरे पहचान में नहीं आ रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा कि घर में जिस जगह गाड़ी खड़ी थी, उसी के नजदीक ही सीढ़ियों के नीचे डीजल के भरे हुए तीन ड्रम और खिड़की के पास गैस सिलैंडर रखे हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी की टंकी को आग लग जाती तो बड़ा ब्लास्ट हो सकता था और इस ब्लास्ट से उनकी जानें भी जा सकती थीं। उन्होंने एस.एस.पी. जालंधर देहाती डा. अंकुर गुप्ता आई.पी.एस. से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनजीत बाली मेंबर डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन ऑफ इंडिया व ब्लॉक समिति पतारा के सदस्य राजिंदर सिंह सोना भी मौके पर पहुंच गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox