बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोगों को संबोधित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लोगों को संबोधित

-"मैं आपकी समझदारी और सामर्थ्य का सम्मान करता हूं" -PM मोदी

बिहार/नई दिल्ली/अनिशा चौहान/- बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “आज देश में चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है, मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि मतदान जरूर करें। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र का गहना बन जाता है।

हाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितना अंधकार फैलाया है।  इन्होंने  बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया, इन्होंने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितना अंधकार फैलाया है। इन्होंने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया, इन्होंने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

RJD, कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि RJD, कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। वे सोच रहे हैं कि जितना समय है उसमें जितना लूट सके, लूट लें। वे अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं। ये लोग विकास के कार्यों से भागते हैं। इन लोगों के नकारेपन ने बिहार के कई अमूल्य दशक बर्बाद किए हैं, इससे हमें बिहार को बचाकर रखना है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने तुष्टीकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। RJD, कांग्रेस की प्राथमिकता उनका वोट बैंक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox