बहादुरगढ़ में दीपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा ऐलान, कहा-रोहतक की जीत से चंडीगढ़ का खुलेगा रास्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में दीपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा ऐलान, कहा-रोहतक की जीत से चंडीगढ़ का खुलेगा रास्ता

अनीशा चौहान/- हरियाणा के रोहतक लोकसभा से दीपेन्द्र हुड्डा का चुनावी अभियान पूरी तेजी से चल रहा है। शनिवार को कांग्रेस के डैलिगेट और वरिष्ठ और कांग्रेसी नेता राजेश जून ने दीपेन्द्र हुडा के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया। दीपेन्द्र हुडा का फूलमाला और फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया।

युवा कांग्रेस के हल्काअध्यक्ष सचिन जून के प्रयासों से बहादुरगढ़ ब्लॉक समिती के कई सदस्यों को भी दीपेन्द्र हुडा ने कांग्रेस ज्वाईन करवाई है। राजेश जून और सचिन जून ने दीपेन्द्र हुडा को खेती किसानी का प्रतीक हल सौंपकर अभिवादन भी किया। राजेश जून ने मंच से सांसद अरविन्द शर्मा और बीजेपी को खरी खोटी सुनाई। जून ने कहा कि अरविन्द शर्मा ने अपनी 25 करोड़ की सांसद निधी से सिर्फ ढाई करोड़ ही खर्च किए। जबकि सांसद दीपेन्द्र हुडा ने पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुडा ने 6 हजार बुढ़ापा पेंशन करने की बात कही है और वो अपना वादा पूरा करते ही करते हैं।

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर कसा तंज

वहीं दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में हरियाणा प्रदेश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध में नम्बर एक बना दिया। जबकि कांग्रेस शासन में हरियाणा विकास में नम्बर एक था। दीपेन्द्र ने कहा कि वो मैट्रो से लेकर एम्स तक क्षेत्र में लेकर आए जबकि अरविन्द शर्मा ने पांच साल में कोई काम नही किया। दीपेन्द्र ने कहा कि सरकार बनते ही हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन पहली कलम से 6 हजार करने का काम करेंगे। युवा कांग्रेस के हल्काध्यक्ष सचिन जून ने भी युवाओं से टीम दीपेन्द्र बनकर काम करने की अपील की है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox