कलकत्ता में आतंकियों ने 4 होटलों में बदला ठिकाना, फॉरेन लिंक तलाशने में जुटी NIA

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कलकत्ता में आतंकियों ने 4 होटलों में बदला ठिकाना, फॉरेन लिंक तलाशने में जुटी NIA

अनीशा चौहान/- NIA नेशुक्रवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता की कोर्ट में पेश कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलुरु ले आई। जांच और पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में फिर से शनिवार को पेश किया गया है जहां दोनों आरोपियों को अदालत ने 10 दिनों की हिरासत में भेज दिया है।

CM सिद्धारमैया NIA का किया धन्यवाद

खबर के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और विस्फोट स्थल पर ले जाकर स्पॉट इंक्वायरी भी की जाएगी। इसके साथ आरोपियों को उस जगह भी ले जाया जाएगा जहां वो बेंगलुरु और चेन्नई में रुके हुए थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए NIA और कर्नाटक पुलिस को धन्यवाद दिया है।

बार-बार बदला ठिकाना

28 मार्च तक दोनों आरोपी ताहा और शाजिब कोलकाता में रहे। इस समय वो कोलकाता के 4 होटलों में रूके हुए थे। 13 मार्च को आरोपियों ने लेनिन सारनी में पैराडाइज होटल में चेक इन किया था इसके बाद 13 मार्च को चेक आउट किया था। चेक आउट करने के बाद दोनों आरोपी पैराडाइज इन चले गए। फिर बाद में एक-एक दिन आतंकी एक-एक दिन 21 और 22 मार्च तक रुके और बाद में खिदिरपुर-इकबलपुर के एक अन्य होटल में आरोपी 25 से 28 मार्च तक रुके थे। खबर के अनुसार, यहां से वो दीघा की तरफ चले गए।

‘क्या बांग्लादेश भाग रहे थे आरोपी’

कर्नाटक के राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है। सभी इनपुट NIA के साथ शेयर की गई थी। पुलिस ने काफी अच्छे इनपुट शेयर किए हैं। आरोपी ने जो टोपी पहनी था वह चेन्नई से खरीदा गया था। इस दौरान वह कोलकाता के एक गांव में रह रहे थे। बांग्लादेश भागने की उनकी योजना थी,उस दौरान ऐसा लगता है कि वो कहीं भागना चाहते थे। अब जांच में पता लगाएंगे की उस तरफ (बांग्लादेश) से उनकी भागने नें कोई मदद कर रहा है क्या।

ब्लास्ट में 9 लोग हुए थे घायल

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च कोब्लास्ट हुआ था। इस मामले में 9 लोग घायल हो गए थे। खबर के अनुसार, आतंकी ने टाइमर का उपयोग करके कैफे में आईईडी बम धमाका किया गया था। धमाके केCCTV फुटेज भी सामने आया थ। बता दें, धमाके के बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर कैफे को बड़ी धूमधाम से फिर से खोला गया था

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox