बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक, हमले में पांचवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक, हमले में पांचवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल

-कुत्तों के डर से स्कूल जाने से मना, घायल बच्चे ने डीएम-मेयर से लगाई मदद की पुकार

बरेली/उत्तर प्रदेश/– देशभर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और आम लोगों में डर का माहौल है। ताजा मामला बरेली का है, जहां आवारा कुत्तों ने एक पांचवीं कक्षा के छात्र अविरल अग्रवाल पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अब उसने रोते हुए जिलाधिकारी और महापौर से गुहार लगाई है कि जब तक कुत्तों को नहीं पकड़ा जाएगा, वह स्कूल नहीं जाएगा।

कैसे हुआ हमला?
यह घटना बरेली की राम वाटिका कॉलोनी की है। अविरल अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था, तभी अचानक कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। आसपास के लोग उसकी चीखें सुनकर दौड़े और उसे तुरंत बचाकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, अविरल के घाव गहरे हैं और उसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। उसे एंटी-रैबीज इंजेक्शन भी दिया गया है।

बच्चे ने लगाई भावुक अपील
घायल अविरल ने रोते हुए कहा – “DM अंकल, मेयर अंकल, कृपया कुत्तों को पकड़वाइए, मैं तब तक स्कूल नहीं जाऊंगा जब तक ये खतरा खत्म नहीं हो जाता।” उसने बताया कि कॉलोनी और स्कूल के आसपास इतने कुत्ते हैं कि साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब उस पर कुत्तों ने हमला किया, कुछ महीने पहले भी उसे कुत्तों ने काट लिया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
अविरल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर निगम को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए, उनकी नसबंदी और रैबीज वैक्सीनेशन कराया जाए। इसके लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने एक विशेष कैटल टीम का गठन किया है, जो कुत्तों को पकड़ने और वैक्सीनेशन का काम कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox