पवन सिंह विवाद: को-स्टार अंजलि राघव से मांगी माफी, बोले– “नीयत गलत नहीं थी”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पवन सिंह का माफीनामा

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता पवन सिंह इन दिनों एक विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक स्टेज शो का वीडियो सामने आया, जिसमें पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ मंच पर अनुचित व्यवहार करते नज़र आए। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेता की कड़ी आलोचना शुरू कर दी।
लगातार बढ़ते विवाद के बीच अब पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अंजलि राघव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

अभिनेता ने दी सफाई और मांगी माफी

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए माफीनामा साझा करते हुए लिखा –
“अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस घटना की जानकारी मिली तो मुझे बहुत दुख हुआ। मेरा आपके प्रति कभी भी गलत इरादा नहीं था क्योंकि हम सभी कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर मेरे किसी भी व्यवहार से आपको ठेस पहुँची है तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।”
इस बयान के साथ पवन सिंह ने यह साफ करने की कोशिश की कि उनकी नीयत गलत नहीं थी और यदि उनकी किसी हरकत से अंजलि आहत हुईं तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं।

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद लखनऊ में हुए एक स्टेज कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। गाने “सइयां सेवा करे” के प्रमोशन के बीच पवन सिंह मंच पर अंजलि राघव के साथ खड़े थे। इस दौरान वीडियो में वह अभिनेत्री की कमर पर हाथ रखते दिखाई दिए। शुरुआत में अंजलि ने इसे हल्के अंदाज़ में टाल दिया, लेकिन बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम लाइव में बताया कि वह इस हरकत से बेहद आहत हुईं।
अंजलि ने कहा कि उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि कैसे प्रतिक्रिया दें, लेकिन बाद में यह वाकया उन्हें बहुत बुरा लगा और वह भावुक हो गईं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

माफी मांगने से पहले पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया था। उसमें उन्होंने हाथ जोड़कर खड़े होने वाली अपनी तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन लिखा –
“एक कहावत है– जिस तन लागे सो तन, कोई न जाने पीर पराई।”
इस पोस्ट से अभिनेता ने यह इशारा देने की कोशिश की कि केवल वही व्यक्ति दर्द समझ सकता है, जिस पर गुजरी हो।

अंजलि राघव ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री

इस विवाद के बाद अभिनेत्री अंजलि राघव ने भी बड़ा कदम उठाते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जब से यह वीडियो सामने आया है, वह लगातार मानसिक दबाव में हैं। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि उस वक्त उन्होंने मंच पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी, थप्पड़ क्यों नहीं मारा या मुस्कुराते हुए क्यों दिखाई दीं।
अंजलि ने बताया कि इस पूरे प्रकरण ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है और अब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से अलग होने का निर्णय ले लिया है।

विवाद पर जारी बहस

पवन सिंह का यह माफीनामा और अंजलि राघव का इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग अभिनेता की सफाई को स्वीकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग इसे महिला कलाकार के प्रति असम्मानजनक व्यवहार मानते हुए सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox