
उत्तर प्रदेश/अनीशा चौहान/- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा घटाल गांव के पास हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए।
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि, “आज रात करीब 2:15 बजे यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर में 60 से अधिक लोग सवार थे। कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं।”
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जानकारी दी कि कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया है, हालांकि उसका चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह हादसा उस समय हुआ जब सभी भक्त राजस्थान के प्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम जा रहे थे। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन