बंगाल के मुद्दों पर पीएम मोदी की सीधी बात, जनता के नाम चिट्ठी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बंगाल के मुद्दों पर पीएम मोदी की सीधी बात, जनता के नाम चिट्ठी

-विकसित पश्चिम बंगाल बनाने का संकल्प

कोलकाता/सिमरन मोरया/-  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बंगाल की जनता के नाम खुला पत्र लिखा है। उन्होंने हिन्दी और बंगाली भाषा में चिट्ठी जारी की है। जिसमें पलायन से लेकर अवैध घुसपैठ तक का जिक्र किया गया है। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी ने अपनी बात कही है।

चिट्ठी के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति दुख में है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती ने देश को महान विभूतियां दी हैं।

बंगाल के वर्तमान हालात पर बात
पीएम मोदी ने बंगाल की वर्तमान स्थिति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों पर राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य निर्भर करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजना शूरू की है। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी औद्योगिक विकास में आगे था लेकिन, अब वहां के हालाज बदतर हैं, क्योंकि छह दशकों से कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं और मां-बहने बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बच्चों को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य जाना न पड़े।

विकसित पश्चिम बंगाल बनाने का संकल्प
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, गरीबों के लिए आवास और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून के जरिए शरणार्थियों को नागरिकता देने की बात दोहराई। पत्र के अंत में पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि विकसित बंगाल के निर्माण के लिए आगे आएं, 2026 में विकसित पश्चिम बंगाल बनाने की शपथ लें। पीएम मोदी के इस पत्र को राजनीतिक नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox