
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली और कोलकाता में लगाए गए भारत विरोधी पोस्टरों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक ये पोस्टर कोलकाता में छापे गए थे, जबकि उनका पीडीएफ बांग्लादेश से हैंडलर शब्बीर ने भेजा था। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा था।
जांच में आया सामने
जांच में सामने आया है कि लश्कर से जुड़े इस मॉड्यूल ने शब्बीर के निर्देश पर कोलकाता में अपना ठिकाना बनाया था। आरोपियों ने शहर के बाहरी इलाके में करीब 8 हजार रुपये महीने किराये पर एक मकान लिया था। सूत्रों के अनुसार शब्बीर ने हथियार खरीदने के लिए मॉड्यूल को 80 हजार रुपये से ज्यादा रकम ट्रांसफर की थी और आगे भी पैसे भेजने की तैयारी थी। आरोपी सिग्नल ऐप के जरिए लगातार शब्बीर के संपर्क में थे। मालदा का उमर फारूक मुख्य संपर्क सूत्र की भूमिका निभा रहा था।
क्या थी हैंडलर की योजना?
पुलिस ने बताया कि हैंडलर की योजना तमिलनाडु में गिरफ्तार किए गए 6 बांग्लादेशी नागरिकों को कोलकाता लाने की थी। इसके बाद आतंकी हमले को अंजाम देकर सभी सात ऑपरेटिव्स को वापस बांग्लादेश भेजने की साजिश थी। रविवार को तमिलनाडु में बड़ी आतंकी साजिश रचने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मिजानुर रहमान, मोहम्मद शाबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जवल को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था।
आरोपियों के पास से बरामद हुई ये चीजें
आरोपियों के पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के पक्ष में सामग्री पोस्ट कर रहे थे। कुछ आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने कई शहरों की रेकी भी की थी और दिल्ली में “फ्री कश्मीर” के पोस्टर लगाए थे। पश्चिम बंगाल से भी दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को दिल्ली लाकर आगे की जांच की जा रही है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,