फरीदाबाद साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 सुपर ठग किये गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरीदाबाद साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 11 सुपर ठग किये गिरफ्तार

-देश भर में साइबर ठगी की 1398 वारदातों को दे चुके है अंजाम, ऐसे लगाते थे चूना

फरीदाबाद/- साइबर थाना एनआईटी टीम ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देशभर में लोगों को चुना लगाने वाले 11 सुपर ठग्स को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ये ठग अब तक देश भर में 1398 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों में साहिल, खालिद, देवेंद्र, जतिन, इरफान, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ उर्फ सान उर्फ जाट उर्फ अल हबीबी का नाम शामिल है। आरोपी देवेंद्र फरीदाबाद के पल्ला व अन्य आरोपी दिल्ली के निवासी हैं। आरोपी देवेंद्र नोएडा में कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में थर्ड पार्टी के तहत काम करता है। वह बैंक से नया क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले ग्राहकों की जानकारी अपने साथियों को उपलब्ध करवाता था।
           पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल और खालिद दोनों पार्टनर हैं और मिलकर गिरोह चला रहे हैं। आरोपियों ने फरीदाबाद निवासी महिला से 39000 की ठगी की थी। महिला ने कोटक बैंक से अपना नया क्रेडिट कार्ड जारी करवाया था। आरोपी देवेंद्र ने क्रेडिट कार्ड धारक की जानकारी अपने साथियों को दी। आरोपियों ने महिला को कोटक बैंक कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर फोन किया और कहा वह क्रेडिट कार्ड विभाग से बात कर रहे हैं। आपको हाल ही में जारी क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए कॉल की गई है। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने अपना क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट तथा ओटीपी आरोपियों को बता दिया।
             आरोपियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 39000 रूपये उड़ा लिए। महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार की टीम ने गिरोह के आठ सदस्यों साहिल, खालिद, नसीम, आसिम, अमित उर्फ सोनू, सचिन, सोनू तथा मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया। इसके बाद आरोपी जतिन, इरफान तथा देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, 19 डेबिट कार्ड व आठ चेक बुक तथा 25,300 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

26 राज्यों और कई केंद्र शासित राज्यों में भी वारदातों को दिया अंजाम
पूछताछ में सामने आया आरोपी शातिर साइबर ठग हैं। इन्होने पिछले दो महीनों में देशभर के 26 राज्यों/यूटी में साइबर ठगी की 1398 वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश की 457, दिल्ली की 122, राजस्थान की 121, तेलंगाना की 120 वारदातें शामिल है। आरोपियों ने हरियाणा में भी 32 वारदातों को अंजाम दिया है।
              जांच में सामने आया कि आरोपी देवेंद्र बैंक से क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा अपने साथी आरोपी जतिन को उपलब्ध करवाता था और जतिन इसे आगे मुख्य आरोपी खालिद तक पहुंचाता था। आरोपी इरफान फर्जी बैंक खाता खुलवाकर इसे नसीम को देता था जो इसे आगे साहिल को उपलब्ध करवाता था। आरोपी अमित उर्फ सोनू, आसीम, सचिन तथा मोहम्मद कैफ कॉलिंग का काम करते थे तथा आरोपी सोनू धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को फर्जी बैंक खातों से निकलवाकर अपने साथियों को देता था। आरोपियों के मोबाइल फोन फर्जी बैंक खातों में पिछले दो महीने में करीब दो लाख रुपए का लेनदेन पाया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox