नोएडाः फिल्म सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छेनू गैंग का गुर्गा दानिश गिरफ्तार;

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडाः फिल्म सिटी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छेनू गैंग का गुर्गा दानिश गिरफ्तार;

-पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद, आरोपी पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज

नोएडा/- दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कई मामलों में वांछित एक अपराधी को शुक्रवार सुबह नोएडा फिल्म सिटी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि 27 वर्षीय दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूट के मामलों में 20 से अधिक प्राथमिकियां दर्ज हैं।

द्विवेदी के मुताबिक, छेनू गिरोह का सदस्य दानिश नोएडा के सेक्टर-20 थाने में दर्ज दो मामलों में भी वांछित था। उन्होंने कहा, ’शुक्रवार सुबह नोएडा में ब्रह्मपुत्र मार्केट के पास चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पुलिस दानिश तक पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद आसपास की पुलिस चौकियों को घटनाक्रम के बारे में सतर्क किया गया।’

द्विवेदी ने बताया, ’ब्रह्मपुत्र मार्केट, अट्टा और सेक्टर-18 पुलिस चौकी के एक दल ने अपराधी का पीछा किया। इस दौरान सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी में बिजली घर के पास दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई।’ द्विवेदी ने कहा कि दानिश ने भागने के लिए पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पैर में गोली लगने के कारण दानिश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। द्विवेदी के अनुसार, दानिश के पास से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा, ’पुलिस ने दानिश के सहयोगी का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है, जो शुक्रवार सुबह उसके साथ था, लेकिन फरार हो गया। उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox