आश्रयनिष्ठा ने वृद्धाश्रम की माताओं को महामाया का दर्शन कराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आश्रयनिष्ठा ने वृद्धाश्रम की माताओं को महामाया का दर्शन कराया

बिलासपुर/- आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने अपनी संस्था की थीम सेवा ही हमारा धर्म को चरितार्थ करते हुए नवरात्रि की सप्तमी को सुवानी सेवा गृह वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं को रतनपुर महामाया का दर्शन कराया। वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं ने बहुत दिनों से महामाया के भ्रमण की इच्छा ज़ाहिर की थीं जिसे आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की संस्थापिका सचिव अरुणिमा मिश्रा ने व्यवस्था कर पूरी की।

अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि सप्तमी के दिन मां महामाया में पैर रखने की भी जगह नहीं थी लेकिन बुजुर्ग माताओं की यह इच्छा पूरी कराई गई। आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी सुवानी सेवा गृह वृद्धाश्रम से शुरु से जुड़ी हुई हैं और समय समय पर आश्रम का भ्रमण कर बुजुर्गो के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं। इस अवसर पर आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की सचिव अरुणिमा मिश्रा, गोविंद राय, रितिका महोबिया और योगेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। पूरे भ्रमण के दौरान बिलासपुर आरआई धनेंद्र ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox