रावण दहन के बाद भी रामलीला मैदान में डटे रहे दर्शक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रावण दहन के बाद भी रामलीला मैदान में डटे रहे दर्शक

-द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन ने सहयोग व शांति के लिए दर्शकों व कार्यकर्ताओं का जताया आभार

द्वारका/नई दिल्ली/- बृहस्पतिवार को द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान में द्वारका श्रीराम सोसायटी द्वारा आायोजित रामलीला के दौरान रावण का वध और रावण का का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दर्शकों में रामलीला को लेकर इतना उत्साह था कि पुतला दहन के बाद भी दर्शक अपनी जगह से हिले नहीं और पूरी रामलीला को देखने के लिए वहीं डंटे रहे।


              रामलीला मंचन में जब श्रीराम के साथ सीता की वापसी के दृश्य का मंचन शुरू हुआ तो पूरे पंडाल में शांति छा
गई। यह वह घड़ी थी जिसे देखने को लोग व्याकुल थे। सीता के साथ श्रीराम अयोध्या लौट कर जब भरत के गले मिलने लगे तो श्रीराम व भरत की आंखों से आंसुओं के धारा बह निकली जिसे देख दर्शक भी अपने भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और पूरी तरह से भावविहल हो गये।

घंटे भर तक चले इस मंचन ने दर्शकों के साथ-साथ मंच पर आसीन सोसायटी के गणमान्य लोगों को भी बांधे रखा। इस मौके पर लोगो के मूंह से हनुमान चालीसा तुम मम प्रिय भरत ही सम भाई के छंद अनायास ही जुबान पर आ गये और सबने मिलकर जोर से जय श्रीराम का नारा लगाया।


           मंचन के बीच में द्वारका श्रीराम लीला सोसायटी के मुख्य संरक्षक और चेयरमैन ने राजेश गहलोट का संबोधन भी काफी भावपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि द्वारका रामलीला का मंचन देखने के जितने दर्शक उतावले हो रहे थे उससे कम उत्सुकता सोसायटी के सदस्यों में भी नहीं थी। उन्होंने कहा सोसायटी के तीन सौ सदस्य दिनरात रामलीला को सफल करने के लिए लगे रहे। इसमें सभी की कोशिश रही कि मंचन देखने आए गणमान्य लोगों का सम्मानित करने का हर संभव प्रयास किया। वहीं संस्था के वाईस चेयरमैन व फाउंडर डा. अशोक यादव ने इस मौके पर सभी के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox