पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने स्वीट होम की बच्चियों के साथ मनाया तीजो उत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने स्वीट होम की बच्चियों के साथ मनाया तीजो उत्सव

-सावन की फुहारों के बीच झुले व अनेको प्रकार के व्यंजनों का बच्चियों के साथ लिया आनंद

नजफगढ़/- दिचाऊं कलां वार्ड की पूर्व पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने अनाथालय स्वीट होम की बच्चियों के बीच तीजो उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होने सावन की फुहारों के बीच न केवल झुला झुला बल्कि बच्चियों के साथ अनेकों प्रकार के व्यंजनों का भी आनंद उठाया। उन्होने कहा कि बच्चे बड़े ही मासूम होते है उनमें छलकपट लेस मात्र भी नही होता तो ऐसे बच्चों के साथ त्यौहार मनाने का आनंद ही अलग होता है। उन्होने इस अवसर पर बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं छोटे बच्चों ने दीदी नीलम कृष्ण पहलवान के साथ खाना खाया और अपने डांस से उनका स्वागत किया।

               
              कोई भी त्यौहार हो नीलम कृष्ण पहलवान स्वीट होम की बच्चियों के बीच जाना नही भूलती। उनका कहना है कि मुझे इन बच्चियों के साथ समय बीताकर बड़ा ही अच्छा महसूस होता है। बच्चियां भी उनके साथ पूरी तरह से घुल मिल गई है जिसकारण यह महसूस ही नही होता की हम घर में है या कहीं और है। वहीं स्वीट होम के संचालक अविनाश जैन भी उनके भाई की तरह है और वो इन बच्चियों को मां व बाप का प्यार पूरी निष्ठा के साथ दे रहे है। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं कि वह बच्चियों की इतनी अच्छी तरह से देखभाल कर रहे है और उनके हाथों में बच्चियों का जीवन पूरी तरह से सुरक्षित है। श्रीमति नीलम कृष्ण पहलवान ने स्वीट होम की बच्चियों को तीज पर्व की शुभकामनाऐं देतें हुए कहा कि उन्हे किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वो उनको बताऐ और जब भी बच्चियां उन्हे याद करेंगी या उनकी जरूरत होगी तो वह उनके साथ खड़ी दिखाई देंगी। उन्होने कहा कि बच्चियों के साथ झूला झूलने व तीज उत्सव को मनाने में उन्हे बड़ा आनंद आया है। वह स्वीट होम के भाई अविनाश जैन का इस मौके पर हार्दिक आभार व्यक्त करती है।


                 इस मौके पर अविनाश जैन ने कहा कि बहन नीलम कृष्ण पहलवान का दिल बहुत बड़ा है जो वो हर त्यौहार पर स्वीट होम में आना नही भूलती। वह बच्चों के लिए मिठाईंयां, कपड़े, किताबें व दूसरी जरूरत की चीजें लेकर आती है और सभी को अपने हाथों से देती है। इतना ही नही इन अवसरों पर बच्चों के लिए अनेको प्रकार के व्यंजनों का भी प्रबंध करती है। बच्चियां भी उनसे काफी घुलमिल गई है और उन्हे दीदी कहकर ही पुकारती है। आज उन्होने बच्चियों का झूला झूलाया और खुद भी झूला झूला तथा सावन की फुहारों के बीच बच्चियों के साथ डांस कर उनका हौंसला अफजाई की। मैं उनका व सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।


                  तीज के उपलक्ष्य में स्वीट होम मायका में मनाये गये तीजोत्सव पर बच्चियों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश कर दीदी नीलम कृष्ण पहलवान का स्वागत किया और उनके साथ झूला झूलकर तीजो उत्सव मनाया। बता दे कि उतरते सावन की तृतीया को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाता है।  
इस त्यौहार को लेकर कई मान्यताऐं भी प्रचलित है। फिर भी पूरे देश में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox