
नजफगढ़/- नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में 31 जुलाई रविवार को सति भाई साई दास सेवा दल व जिला दक्षिण-पश्चिम प्रशासन मिलकर कैंसर जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। अतः सभी इच्छुक प्रतिभागियों से निवेदन है कि जो भी इस शिविर में कैंसर व स्वास्थ्य की जांच कराना चाहता है वह लाईन की असुविधा से बचने के लिए पहले ही अपना पंजीकरण करवा ले। शिविर में केवल 100 लोगो की कैंसर स्क्रीनिंग जांच की जाएगी जिसमें ( 50 पुरुष और 50 महिलाएेंं) होंगी।
सति भाई साई दास सेवा दल ने अपील करते हुए कहा कि कैंसर जैसी बिमारी से हमेशा सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है। इसके लिए समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करानी चाहिए। सेवा दल ने अपील करते हुए कहा कि इच्छुक सज्जन पूर्व् पंजीकरण हेतु दिए गए नंबर पर कॉल करके पंजीकरण करवा सकते है।
फोन नंबरः- 9810715255, 9213777541, 9250272517
नोटः- यह जानकारी आप अन्य जरूरतमंदों तक अवश्य पहुंचाए और पुण्य के भागी बने।





More Stories
शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
नजफगढ़ में गोकशी कांड के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर
जल्द नहीं जागे हिंदू तो सबकुछ हाथ से निकल जाएगा: डॉ. सुनील देवधर चेतना
क्लाइमेट चेंज का समाधान केवल भारत के पास है: मामा नटुंग
दिल्ली: दिवाली से पहले मिलावटखोरों पर पुलिस का शिकंजा, करावल नगर में 221 किलो संदिग्ध घी बरामद, एक गिरफ्तार