
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) की वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 63,551 इकाई रही है। पिछले साल समान माह में कंपनी ने 59,601 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी की घरेलू थोक बिक्री मई में एक प्रतिशत बढ़कर 49,151 इकाई हो गई, जो पिछले साल मई में 48,601 इकाई थी। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि वाहन निर्यात मई में 31 प्रतिशत बढ़कर 14,400 इकाई हो गया, जो पिछले साल मई में 11,000 इकाई था।
एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमने अपने श्रीपेरंबदूर कारखाने में नियमित द्विवार्षिक रखरखाव के चलते एक सप्ताह तक कारखाना बंद होने के बावजूद मई, 2024 में एक स्वस्थ बिक्री बनाए रखी है।” उन्होंने कहा कि वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) खंड का बना हुआ है।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस