
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ पुलिस ने इस वारदात को पुरानी रंजिश बताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रणहौला इलाके के मछली मार्केट में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहच गई और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मरने वाले की शिनाख्त हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस हमले के कारणों की जांच में जुट गई है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार