पति की हरकतों से दुखी हुई अंकिता लोखंडे,एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पति की हरकतों से दुखी हुई अंकिता लोखंडे,एक्ट्रेस की आंखों से छलके आंसू

मानसी शर्मा /-  बिग बॉस का सीजन 17काफी सुर्खियो में बना हुआ है। इस रिएलिटी शो में तमाम कंटेस्टेंट्स के बीच सबसे अधिक रियल लाइफ कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल दोनों को अक्सर शो में लड़ाई करते और तीखी नोक झोंक करते देखा जाता है। मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी बिग बॉस 17 शो के नए एपिसोड में भी, कपल को एक-दूसरे के साथ बहस करते देखा गया जिसके बाद अंकिता लोखंडे की आंखे नम हो गई।

अंकिता और विक्की के बीच  हुई लड़ाई

विक्की जैन और अंकिता के बीच लगातार नोक झोंक हो रही हैं. हाल ही में विक्की जैन ने अंकिता की कुकिंग को लेकर सवाल खड़े किए थे और खानज़ादी को अच्छा कुक बताया था। साथ ही विक्की जैन ने ये भी कमेंट किया था कि अंकिता लोखंडे ने 3 सालों में उनके लिए कुछ नहीं बनाया। पति के इस कमेंट ने अभिनेत्री को परेशान कर दिया था और फिर दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। इस दौरान विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को रिस्पेक्ट के साथ बात करने के लिए कहा, “जिंदगी इसके बाहर भी है” अंकिता ने भी उन्हें यही बात याद दिलाते हुए कहा, ”तुम्हारी भी है. खानजादी आपको बाहर खाना नहीं खिलाएगी.” इसके बाद विक्की ने अंकिता पर ताना मारते हुए कहा, “तुमने मुझे तीन साल में क्या खिलाया?

अंकिता-विक्की के बीच नहीं है प्यार !

जब अंकिता लोखंडे ने विक्की को बताया कि वह प्यार से उसके लिए खाना बना रही है, तो विक्की जैन ने अभिनेत्री को सीधे शब्दो में बोला उनके बीच प्यार “मिसिंग” है। इसके बाद विक्की ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझसे बात न करे। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच शो में लड़ाई हुई है. इससे पहले विक्की ने अंकिता के साथ अपनी शादी को ‘इंवेस्टमेंट’ भी बताया था।

2021 में की थी शादी

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। इस साल दोनोने अक्टूबर में बिग बॉस 17 के घर में एक साथ एंट्री ली। उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ तीखी बहस और तीखी नोकझोंक करते देखा जाता है। अंकिता के फैंस अक्सर विक्की को इसके लिए बहुत ज्यादा ट्रोल भी करते रहे हैं। यहां तक कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी विक्की जैन को इसके लिए फटकार लगाई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox