पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की 18 उम्मीदवारो की सूची

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की 18 उम्मीदवारो की सूची

-अब तक तीन लिस्टों में 58 उम्मीदवारों का ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/भावना शर्मा/- अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए अब तक 58 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इससे पहले दो लिस्टों में क्रमशः 10 और 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।
                आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट में सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा, फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, जलालाबाद से जगदीप गोल्डी कंबोज, अटारी से जसरविंदर सिंह और लुधियाना सेंट्रल से अशोक ‘पप्पी’ प्रसार को उम्मीदवार बनाया है। इस लिस्ट में खेमकरन से सरवन सिंह धुन, श्रीआनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस, बाबा बक्काला से दलबीर सिंह टोंग, सरदुलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, सतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर, छब्बेवल से हरमिंदर सिंह संधू, बालाचौर से संतोष कटारियार, बाघा पुराना से अमरिंदर सिंह सुखानंद, भूचो मंडी से मस्टर जगसीर सिंह, जैतू से अमोलक सिंह और पटियाला रूरल से डॉक्टर बलवीर सिंह के नाम शामिल हैं।
                 इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 10 दिसंबर को पंजाब चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी ने तब 30 अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी थी. 30 उम्मीदवारों की सूची में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया और दोबारा टिकट दिया. पठानकोट विधानसभा सीट पर विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहेल और दिना नगर (एससी) से शमशेर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
                साथ ही, कादियां विधानसभा सीट से जगरूप सिंह शेखावन, फतेहगढ़ चूरियां से बलबीर सिंह पन्नू, अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप, अमृतसर साउथ से डॉक्टर इन्द्रबीर सिंह निज्जर, बटाला से शेर्री कलसी, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, करतारपुर (एससी) से डीसीपी बलकार सिंह, शाम चौरासी (एससी) से डॉक्टर रावजोत सिंह, नवां शहर से ललित मोहन ‘बल्लू’ पाठक, खरार से अनमोल गगन मान और लुधियाना ईस्ट से दलजात सिंह ‘भोला’ ग्रेवाल को मैदान में उतारा है।
               आम आदमी पार्टी ने पिछले महीने 12 नवंबर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। पहली लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. पार्टी की पहली लिस्ट में कोई नया चेहरा नहीं शामिल किया गया था। पंजाब विधानसभा में आप की कमान संभाल रहे हरपाल सिंह को डिरबा से टिकट दिया गया।
              आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में गढ़शंकर से जय किशन रौडी, जगराउं से सर्वजीत कौर मनुके, कोटकपुरा से कुलतार सिंह संधवा, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुढराम, तलवंडी सबो से बलजिंदर कौर, डिरबा से हरपाल सिंह चीमा, बरनाला से गुरमीत सिंह, सुनम से अमन अरोड़ा और मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी को चुनाव में उतारने का ऐलान किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox