पंजाब/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पंजाब के जिला लुधियाना से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अमित गोसाईं को विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मरने की धमकी दी गई है। पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट में अमित गोसाईं जो की पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्व. सतपाल गोसाईं के पोते है और मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं, ने बताया है की 28 मार्च की सुबह 11 बजे के करीब उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी।
कॉल करने वाले शख्स ने पहले तो उससे पूछा कि वह मरहूम सतपाल गोसाईं के पोता अमित गोसाईं है तो उनकी तरफ से हां करने पर कॉल करने वाले शख्स ने धमकाते हुए उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित थाने में कर दी है और जिस नंबर से उसे कॉल आई थी वह पाकिस्तान का बताया जाता है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार