
नोएडा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- नोएडा पुलिस ने रेप के आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। 20 साल के आरोपी ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का मुठभेड़ में एनकाउंटर कर दिया है। एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिजनों ने थाना सेक्टर-39 में आरोपी के खिलाफ बीते दिन सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया था।
बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 20 साल है। पुलिस इसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
जंगल में छिपा था आरोपी
एडीसीपी मनीष मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर-42 के जंगल में छिपा है।पुलिस द्वारा काउंटिंग की गई। इसके बाद जंगल में आरोपी उदयवीर को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने आरोपी से सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है।





More Stories
हिंदी को सरकारी कामकाज में सरल एवं अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वानग्रुप केंद्र सीआरपीएफ झाड़ौदा कलां में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े का गरिमापूर्ण समापन,
अनुपमा (सबकी सहेली) के नवें अंक का विमोचन, संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ
मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिल बरामद
एक करोड़ की रंगदारी का नेटवर्क बेनकाब, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा
दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की व्यवस्था में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव हुआ है.
बिलासपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 एफआईआर; न्यायालय ने दो दोषियों को सुनाई एक-एक साल की जेल