नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- उत्तर भारत इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तराखंड और दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह जलभराव और तबाही ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
सेलिब्रिटी भी कर रहे मदद की अपील
पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कई बॉलीवुड और पंजाबी सेलेब्रिटी लगातार सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी आगे आए हैं।
दिलजीत का भावुक संदेश
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पंजाब जख्मी है, लेकिन हारा नहीं।” उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों की तकलीफ पर दुख जताया और सभी से मदद के लिए आगे आने की अपील की। इससे पहले भी वह बाढ़ से प्रभावित 10 गांवों की मदद कर चुके हैं।


More Stories
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात नंदू गैंग का सहयोगी और हथियार मुहैया कराने वाला साथी गिरफ्तार
छावला थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार!
दिल्ली पुलिस ने बचाई युवक की जान!
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला