
उत्तराखंड/अनीशा चौहान/- उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान बैठक गुटबाजी का अखाड़ा बन गई। सिटी क्लब में आयोजित इस बैठक के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
कांग्रेस नेता पर हमला, कपड़े फाड़े
मारपीट के दौरान कांग्रेस नेता राजेंद्र मिश्रा पर हमला किया गया और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। हंगामा इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमता नजर नहीं आया।
कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
बैठक में हुआ बवाल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया। घटना के बाद एक पक्ष पुलिस चौकी पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार