नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- रविवार को नजफगढ़ की सड़कों पर यमराज जी घूमते दिखाई दिये। जिसे देखकर बच्चों में काफी कौतुहल देखा गया तो महिलाऐं यमराज के साथ सैल्फी खिचवाती दिखाई दी। हालांकि यमराज सड़कों पर घूम-घूमकर एक ही संदेश दे रहे थे कि संभल जाओ वर्ना मै आ जाऊंगा। साथ ही यमराज जी लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए टू-व्हीलर पर हैलमैट पहनने व कार में है तो सीट बैल्ट लगाने का संदेश दे रहे थे।

रविवार को ब्रह्मकुमारीज संस्था ने नजफगढ़ में सुरक्षित यात्रा रैली का आयोजन किया जिसमें सैंकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। एसडीएम कार्यालय से नजफगढ़ फिरनी पर होते हुए रैली खैरा मोड़ से बहादुरगढ़ बॉर्डर तक गई और फिर रैली का समापन बीडीओ आफिस पर किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपने टूव्हीलर पर सुरक्षित यात्रा के सलोगन लिखकर लोगों को हैलमैट व सीट बैल्ट के साथ यात्रा करने के सुझाव दिये। वहीं यमराज बने सख्स ने भी लोगों को सुरक्षित यात्रा के बारे में जानकारी दी। लोगों की माने तो ब्रह्मकुमारीज संस्था ने अच्छा काम किया है। लोगों का यह भी कहना है कि आजकल के बच्चों को हैलमैट पहनाना पुलिस के बूते का भी काम नही है। फिर भी यमराज के संदेश लोग ध्यान से सुन रहे थे। इस संबंध में ब्रह्मकुमारीज संस्था के बीके विनोद कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लोगों को सड़क पर कैसे सुरक्षित रखा जाये को ध्यान में रखकर इस रैली का आयोजन किया गया था। अगले रविवार यानी 3 अप्रैल को भी इस रैली का आयोजन किया जायेगा।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा