सिलाई मशीन मिलने से बेटियां होगी आत्मनिर्भर, डीएएफएफपीएल संस्था ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिलाई मशीन मिलने से बेटियां होगी आत्मनिर्भर, डीएएफएफपीएल संस्था ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

-ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था एविएशन फ्यूल फैसिलिटी के सहयोग से बेटियों को सक्षम बनाने का कर रही प्रयास

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- शुक्रवार 25 मार्च को सक्षम प्रोजेक्ट के तहत नजफगढ़ के प्रेमधाम आश्रम में ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के सान्निध्य में सिलाई में सक्षम बनी 50 बेटियों को डीएएफएफपीएल संस्था की तरफ से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस मौके पर ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डा आर के मेस्सी ने कहा कि दिल्ली एविएशन फ्यूल फैसिलिटी के सहयोग से बेटियां सक्षम बन रही है तो वहीं डीएएफएफपीएल संस्था का सहयोगी हाथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जा रहा है। अब तक जो बेटियों ने सिखा है अब उससे आगे बढने का समय आ गया है। वहीं डीएएफएफपीएल के सीईओं विश्वजीत सिंह ने बेटियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।    


                  कार्यक्रम के दौरान ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के चेयरमैन डा आर के मेस्सी ने बताया कि सक्षम प्रोजेक्ट के तहत प्रेमधाम आश्रम में ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था, दिल्ली एविएशन फ्यूल फैसिलिटी के सहयोग से पिछले कई वर्षों से एक ट्रेनिंग कार्यक्रम चला रही है जिसमें अनाथ व बेसहारा तथा विक्लांग बेटियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग, ब्यूटी पार्लर ट्रैनिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट ट्रेनिंग, इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज, म्यूजिक क्लासेज के द्वारा सक्षम बनाया जा रहा है। आज जिन बच्चो ने आपने कोर्स पूरे किए उनको सर्टिफिकेट दिए गए। इसके अलावा जिन बेटियो ने सिलाई में दक्षता हासिल की उन 50 महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया ताकि वे अपने पैरो पर खड़ी हो सके। आज कई बेटियां अपने द्धारा सिलाई किए गये बहुत ही सुंदर कपड़े पहन कर आई थी जो काबिले तारीफ था। प्रोग्राम में डीएएफएफपीएल के सीईओ श्री विश्वजीत जी, सीएफओ दीपक अग्रवाल जी, श्री अंकुर चुग जी, श्री जे सी अरोरा जी के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था के चेयरमैन श्री मेस्सी ने आए हुए अतिथिओ के साथ मिलकर सब बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए। सभी लोगों ने संस्था के कार्यों की सराहना की और हमेशा साथ देने का वायदा किया। इसके बाद सभी मिलकर बच्चों के साथ प्रीति भोज का आनन्द लिया। यहां बता दें कि ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था पिछले 38 वर्षो लगातार हजारों लोगो की सेवा में लगी हुई है। और यहां से हजारों बच्चियां सामर्थ्यवान बनकर संस्था व देश का नाम बढ़ा रही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox