धावकों ने नापी धरती से चाँद तक की दूरी, 16,000 धावको ने दौड़कर पूरा किया यह कारनामा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धावकों ने नापी धरती से चाँद तक की दूरी, 16,000 धावको ने दौड़कर पूरा किया यह कारनामा

-96 रनर्स ग्रूपो मे बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने पाया दूसरा स्थान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- चांद पर जाने का सपना तो सभी देखते है लेकिन चांद तक की दूरी को दौड़कर नापने का कारनामा 16 हजार धावकों ने मिलकर कर दिखाया है। एन ई बी स्पोर्ट्स ने रन टु मून रन का आयोजन था जिसमें देश-विदेश के 96 ग्रुपों के करीब 16 हजार धावकों ने भाग लेकर अलग-अलग जगहों पर धरती से चांद तक की दूरी की दौड़ लगाई। यहां बता दें कि इस संस्था के ब्रांड एम्बेसडर सचिन तेंदूलकर है। इस दौड़ में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 72 धावकों ने भाग लिया और इस दौड़ में दूसरा स्थान हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
                      इस संबंध में बी आर जी ग्रुप के दीपक छिल्लर ने बताया की यह प्रतियोगिता 27 जून से शुरु होकर 30 जुलाई तक थी जिसमें सभी 16,000 रनर्स  को मिलकर धरती से चाँद तक की दूरी जो की 3,84000 कि० मी० है को दोड कर जाना और आना था रोजाना सभी रनर्स को अपनी रन खत्म करके ऐप के माध्यम से एन ई बी स्पोर्ट्स को भेजनी थी। इस प्रतियोगिता मे एक रनर एक दिन मे 10 कि० मी० से ज्यादा नहीं दोड सकता था। जिसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावको ने दोड कर 21,733 कि० मी० की दूरी तय कर रनिंग ग्रूपो मे दूसरा स्थान हासिल किया है।
                    वहीं अपनी अपनी आयु वर्ग मे मुकेश दहिया ने नोवा स्थान, मनोज कुमार ने ग्यारवा स्थान, ,अजय धनखड़ ने सत्रहवा स्थान, सुरेश राठी ने अठारवा स्थान हासिल किया है। इन रनर्स ने 16,000 धावको मे टॉप 20 मे अपनी जगह बनायीं और बहादुरगढ़ शहर का नाम रोशन किया। ये सभी 72 धावको की रोजाना की मेहनत से ही संभव हो पाया है। उन्होने इस सफलता के लिए सभी धावको बधाई भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox