खोखली हुई नजफगढ़ की सड़के, बार-बार धंस रहे वाहन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

खोखली हुई नजफगढ़ की सड़के, बार-बार धंस रहे वाहन

-प्रशासन नही दे रहा ध्यान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ में बार-बार धंस रहे वाहन किसी बड़े हादसे की ओर इशारा कर रहे है लेकिन फिर भी नजफगढ़ प्रशासन लापरवाह ही बना हुआ है। नजफगढ़ फिरनी विकास के नाम पर पूरी तरह से खोखली हो चुकी है जिसकारण बार-बार संड़के धंस रही है और उनमें वाहन फंस रहे है। यह कोई पहली घटना नही है कई घटनायें हो चुकी है फिर भी अधिकारी कुछ भी करने को तैयार नही है। हालांकि हर बार जांच बैठाई जाती है लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात वाला ही रहता है। और बात आई गई हो जाती है। लोगों का कहना है कि शायद प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर है क्योंकि अधिकारी अकसर हादसे के बाद ही जागते हैं।
                           शुक्रवार को नजफगढ़ फिरनी पर फिर एक ट्रक सड़क के धंसने से गड्ढें में गिर गया। हालांकि इसमें माल का नुकसान जरूर हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है। ट्रक के चालक ने बताया कि वह सामान लेकर जा रहा था अचानक उसका ट्रक जमीन में धंस गया। उसने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। इसकी शिकातय पुलिस को भी की गई और पीडब्ल्यूडी व एसडीएम को भी सूचना दी गई लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नही आया। जैसे-तैसे ट्रक का गड्ढे से बाहर निकाला गया। नजफगढ़ में सड़क धंसने की यह कोई पहली घटना नही है। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके है। खैरा मोड़ पर तो डीएमआरसी की साईट पर करीब सौ मीटर सड़क धंस गई थी जिसमें कई वाहन व मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे। उस मामले में भी एसडीएम जांच बैठी थी लेकिन हादसे को तीन महीने बीत जाने के बाद भी आज तक लोगों को मुआवजा नही मिला है। लोग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। हालांकि डीएमआरसी ने भी इस मामले में मुआवजे की घोषणा की थी। साथ ही यह भी कहा था कि इस हादसे के लिए डीएमआरसी नही बल्कि पीडब्लयूडी व निगम जिम्मेदार है।
                        यहां बता दे कि नजफगढ़ में डीएमआरसी ने अंडरग्राउंड मैट्रो लाईन बिछाई है। जिसके बाद से हादसे कुछ ज्यादा ही हो रहे है। हालांकि डीएमआरसी इन हादसों की जिम्मेदारी से पल्ला ही झाड़ती रही है। लेकिन कही ना कही कोई तो बात है जो इतनी बड़ी संख्या में बार-बार सड़के धंस रही है और प्रशासन सोया हुआ है। लोगों का कहना है कि आज तक किसी भी हादसे की कोई भी जांच प्रशासन ने सार्वजनिक नही की हैं कि हादसा किस वजह से हुआ है। लोगों अब तो डीएमआरसी के कार्य पर भी सवाल उठाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नजफगढ़ में बार-बार धंस रही सड़के कही किसी बड़े हादसे की आहट तो नही है जिसे प्रशासन दरकिनार कर रहा है। प्रशासन को सड़कों की जांच करानी चाहिए क्योंकि डीएमआरसी के अलावा जलबोर्ड, निगम, पीडब्ल्यूडी व बाढ़ राहत विभाग भी सड़कों की खुदाई कर अपना काम करता है। इन सबके कामों की समीक्षा किसी कमेटी से करानी चाहिए ताकि नजफगढ़ के लोग सुरक्षित रह सकें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox