द्वारका एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गैंग का अपराधी पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गैंग का अपराधी पकड़ा

-आरोपी से दो पिस्टल व कारतूस किये बरामद, आरोपी 13 आपराधिक मामलों में रहा है शामिल -हथियार छोड़ भारी बारिश का फायदा उठा फरार हो गया दूसरा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- झाड़ोदा गांव की फिरनी पर काला जठेड़ी व सचिन भांजा गैंग दो बदमाशों के साथ हुई एक मुठभेड़ में द्वारका एसटीएफ टीम ने एक बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जबकि भारी बारिश का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से दो पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस व 3 खाली कारतूस बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि आरोपी राहुल उर्फ रोहित उर्फ काला पर पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
                          द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिले में सक्रिय हताश गिरोह के सदस्यों को बेअसर करने के लिए द्वारका जिले में विशेष कार्य बल का गठन किया गया है जो समय-समय पर कार्यवाही कर अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजता है। इसी कड़ी में आज एसटीएफ द्वारका को दो अपराधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत द्वारका एसीपी सुनील कुमार ने एसटीएफ इंचार्ज पवन तोमर के नेतृत्व में एसआई विवेक मेनडोला, एएसआई रंधावा, एएसआई अशोक, एएसआई विनोद, एएसआई धर्मेंद्र, एएसआई राकेश, सीटी आजाद, सीटी शंभू व सीटी अनिल की देखरेख में दो टीमों का गठन किया और दोनो टीमों को झाड़ौदा स्थित गौशाला मार्ग पर तैनात किया।
                          टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए शाम साढ़े पांच बजे बाइक पर आ रहे दो लोगों को रूकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर पीछे बैठे बदमाश ने एएसआई राकेश और सीटी अनिल पर दो गोली चला दी लेकिन सौभग्य से दोनो बच गये। इसी बीच बाइक चलाने वाला आरोपी बाइक को घुमाकर भागने लगा तो एएसआई अशोक और सीटी शंभू ने उन्हे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी लेकिन वो भी बाल-बाल बच गये। इसी बीच एएसआई अशोक ने जवाबी गोली चलाई तो बाइक चालक बदमाश नियन्त्रण खो बैठा और दोनो गिर गये। दूसरी टीम तुरंत उन पर झपटी और एक बदमाश को पकड़ने में सफल हो गई लेकिन इसी बीच बाइक चालक बदमाश भारी बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाश की पहचान राहुल उर्फ रोहित उर्फ काला पुत्र गोविंदलाल निवासी इंद्रजीत हाउस, मस्जिद के पास, रामा एन्क्लेव झाड़ौदा, दिल्ली उम्र 22 साल के रूप में की है। आरोपी 13 विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वही पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी करमबीर शौकिन पुत्र राजेंद्र निवासी गांव दिचाउ कलां था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी करमबीर बाबा हरिदास नगर थाने का बीसी है और उस पर विभिन्न थानों में 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनो अपराधी काला जठेड़ी व सचिन भांजा गैग के सक्रिय सदस्य हैं। दोनो बदमाश गैग के लिए चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण व फिरोती की वारदातों को अंजाम देते थे।
                       पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि करमबीर का अपने गांव में एक पड़ौसी से झगड़ा हुआ था जिसमें पड़ौसी ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी जिसका वह बदला लेना चाहता था। इसके लिए उसने यूपी से हथियार व कारतूस खरीदे थे और उसे मारने के लिए दिचाउ गांव जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि फरार आरोपी को पकड़ा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox