
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के मदनपुर खादर में यूपी सिचांई विभाग की करीब 150 करोड़ की जमीन पर अवैध रूप से बसे रोहिंग्याओं के कैंपों पर बुल्डोजर से कार्यवाही कर खाली कराई गई। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 5.21 एकड़ जमीन खाली कराई गई है.
दिल्ली स्थित मदनपुर खादर में जलशक्ति सिंचाई विभाग के हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला द्वारा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत कुल 5.21 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं,अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शीघ्र ही और बड़ी कार्यवाहियां की जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली के मदनपुर खादर श्मशान घाट के सामने रोहिंग्या मुसलमान लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे थे। यहां रोहिंग्या मुसलमानों ने यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध बस्ती बसा रखी थी। दिल्ली सरकार की तरफ से अवैध रूप से रह रहे इन लोगों को बाकायदा सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही थी।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।