दिल्ली पुलिस ने लुटेरा गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने लुटेरा गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

-फोन और बाइक बरामद, पुलिस ने 13 मामले सुलझने का किया दावा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- साउथ दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम ने तीन ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जो क्षेत्र में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने 6 चोरी के मोबाइल फोन के साथ ही अपराध में इस्तेमाल एक मोटर साइकिल बरामद किया है।
                गिरफ्तार आरोपियों के साथ स्पेशल स्टाफ की टीम ने चोरी के 13 मामलों का भी पता लगा लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र, दीपक और राहुल के रूप में की गई है. तीनों आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। साउथ दिल्ली जिला की डीसीपी बेनिता मेरी जेकर ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी जिले में स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए एसीपी राजेश वमानिया ने स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर अतुल त्यागी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. जिसमें एसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल संदीप दयाल, रोशन, पंकज, कॉन्स्टेबल अखिलेश, अशोक, संदीप पुनिया और अनूप यादव को शामिल किया गया।

 जेल जमानत और परोल पर रिहा हुए अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई गई. इसी दौरान खुफिया सूचना मिली कि कुछ इस नेचर के अपराधी महरौली में बदरपुर रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मोबाइल फोन बेचने के लिए आएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूटपाट के 13 मामलों में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस फिलहाल आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उनकी हिस्ट्रीशीट खंगाल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox