दिल्ली को स्पूतनिक की हां, वैक्सीन संकट होगा कम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली को स्पूतनिक की हां, वैक्सीन संकट होगा कम

दिल्ली को स्पूतनिक की हां, वैक्सीन संकट होगा कम
-दिल्ली सरकार ने स्पूतनिक की 56 लाख वैक्सीन का दिया आर्डर, स्पूतनिक-वी राजधानी में सप्लाई को हुआ तैयार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में लगातार चल रही टीके की कमी को लेकर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र पर हमला बोला। हालांकि दिल्ली में वैक्सीन की काफी कमी चल रही है लेकिन अब दिल्लीवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली को स्पूतनिक ने वैक्सीन के लिए हां कर दी हैं। हालांकि अभी कब और कितनी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दिल्ली को मिलेगी इसका खुलासा नही हुआ है। लेकिन केजरीवाल सरकार ने स्पूतनिक-वी की 56 लाख डोज का आर्डर दिया है। इसके लिए रेड्डी लैब से बातचीत चल रही है।
                   केजरीवाल ने बताया, ‘स्पूतनिक-वी’ के निर्माताओं से बातचीत जारी है, वे हमें कोविड-19 रोधी टीके देंगे, लेकिन कितने देंगे, इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। इस तरह दिल्ली में वैक्सीन संकट काफी हद तक कम हो सकता है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।
                    मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।’
                      द्वारका के वेगास मॉल में दिल्ली के पहले ड्राइव इन थ्रू टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मॉडर्ना और फाइजर के बनाए टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और केंद्र सरकार को बच्चों के टीकाकरण के लिए इन्हें खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को ऐसा एक और टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox