
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिलाएंटी नारकोटिक्स सेल ने एक नाबालिग ड्रग पेडलर को रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से सफेद पॉलीथीन बैग में 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष मीणा ने बताया कि जिला में ड्रग्स सप्लाई को लेकर पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है और पुलिस हर संदिग्ध व्यकित व जगह की जांच कर कार्यवाही कर रही है। उन्होने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक पेडलर उत्तम नगर के सफेदा पार्क के पास हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। जिसपर जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल के इंस्पेक्टर कमलेश, एसआई विकास, हेड कांस्टेबल अमित और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग ड्रग पेडलर को विकासपुरी- नजफगढ़ नाला रोड पर ट्रैप लगाकर हिरासत में लिया है। आरोपी बाईक पर आया था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी चंदर विहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस