डोडा में खाई में गिरी बस, 33 की मौत, 26 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डोडा में खाई में गिरी बस, 33 की मौत, 26 घायल

-बड़े सड़क हादसे पर एलजी ने जताया दुःख

डोडा/शिव कुमार यादव/- जम्मू के जिला डोडा में बड़ा सड़क हादसा हो हुआ है। जिले के अस्सर में एक बस अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना जोरदार था कि इसमें 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और करीब 26 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बस किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही थी जो ओवरटेक करते समय हादसे का शिकार हो गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है।
         हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
         जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंचे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox