’आप’ सांसद संजय सिंह ने जेल से लिखा देश के नाम पत्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’आप’ सांसद संजय सिंह ने जेल से लिखा देश के नाम पत्र

-कहा- मुझे खामोश करने के लिए की गई मेरी गिरफ्तारी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल से देश के नाम पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे खामोश करने के लिए मेरी गिरफ्तारी की गई है। जेल में गुजरते हर दिन के साथ निरंकुश सत्ता से लड़ने की मेरी इच्छा शक्ति और मजबूत होती जा रही है।

          आप सांसद ने लिखा कि मैंने हमेशा बिना डरे- झुके तानाशाह राजा के अन्याय-भ्रष्टाचार और उसके दोस्तों की खुली लूट के खिलाफ आवाज उठाई। मोदी-अडानी-ईडी गठजोड़ ने मुझे फंसाने के लिए पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद मामला बनाया। ईडी-सीबीआई को 13 बार दिए बयान में दिनेश अरोड़ा ने मेरा नाम नहीं लिया था और अचानक मुझ पर झूठा आरोप लगा दिया, ये समझा जा सकता है।
          संजय सिंह ने पत्र में लिखा कि ईडी को मेरे घर से कुछ नहीं मिला और वो लोग जा रहे थे, तभी ऊपर से किसी का फोन आया और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। आम आदमी पार्टी जाति-धर्म की जगह काम की राजनीति करती है, इसलिए मोदी जी ने दमन का रास्ता अपनाया। मात्र 10 साल में आम आदमी पार्टी की दिल्ली-पंजाब में सरकार बन गई और गुजरात के गढ़ को भी भेदने में सफलता मिली। मोदी जी ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए हर कदम उठा लिए, लेकिन फेल रहे, मेरे ऊपर लगे आरोप भी झूठे साबित होंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox