डाबड़ी पुलिस ने इस्तेमाल सर्जिकल गलब्स के रिपैकिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो ठिकानों पर मारी रेड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डाबड़ी पुलिस ने इस्तेमाल सर्जिकल गलब्स के रिपैकिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, दो ठिकानों पर मारी रेड

-तीन आरोपी गिरफ्तार, 848 किलोग्राम इस्तेमाल किये गये सर्जिकल गलब्स किये बरामद, पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में चीजों की कालाबाजारी के मामले तो सामने आ ही रहे थे अब कोरोना महामारी के दौरान जांच में प्रयोग किये गये सर्जिकल गलब्स की भी रिपैकिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि इससे पहले इस्तेमाल सिरिंज के भी दौबारा इस्तेमाल के कई मामले सामने आ चुके है। मंगलवार को डाबड़ी पुलिस ने दो ठिकानों पर छापें मारकर सर्जिकल गलब्स की पैकिंग कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों से 848 किलोग्राम इस्तेमाल हुए गलब्स भी बरामद किये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
                     मंगलवार को डाबड़ी पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब सिपाही जगबीर व मुनीराज ने 40 फुटा रोड़, चाण्क्य पैलेस डाबड़ी व मोंगिया बिल्डिंग, चाण्क्य पैलेस-2 बिंदापुर में एक साथ छापे मारकर कोरोना महामारी में जांच के लिए इस्तेमाल किये गये गलब्स की रिपैकिंग के मामले का भंडाफोड़ किया। पुलिस के इस खुलासे से पूरी दिल्ली में सनसनी फैल गई है और लोग सहमे हुए है तथा इन गलब्स का इस्तेमाल कर जांच करने वाले चिकित्सक भी दहशत में है और सभी इस मामले की गहराई तक जांच करने की अपील कह रहे हैं।
                     इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को सिपाही जगबीर को एक सूचना मिली थी कि कुछ लोग इस्तेमाल हुए सर्जिकल गलब्स की दौबारा पैकिंग कर उन्हे बाजार में बेचने का काम कर रहे है। सिपाही जगबीर व सिपाही मुनीराज ने इस मामले बगैर देरी किये गुप्तचर की सूचना के आधार पर 40 फुटा रोड़, चाण्क्य पैलेस डाबड़ी व मोंगिया बिल्डिंग, चाण्क्य पैलेस-2 बिंदापुर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान उन्होने जब दोनो जगहों पर जो नजारा देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई और उन्होने तुरंत डाबड़ी थाने में फोन कर एरिया आईओ एसआई नरेन्द्र सिंह को इसकी सूचना दी। एसआई ने मौके पर पंहुचकर दोनो जगहों की विडियों रिकार्डिंग करवाई। पुलिस टीम ने चाण्क्य पैलेस डाबड़ी से एक व मोंगिया बिल्डिंग से दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनो ठिकानों से करीब 848 किलोग्राम इस्तेमाल हुए सर्जिकल गलब्स भी बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनीष कुमार पुत्र लेट अत्तर सिंह निवासी अमनपुरी, नांगलोई, नजफगढ़ रोड़ दिल्ली, अरूण श्रीनिवासन पुलिस के के श्रीनिवासन निवासी कांजीरमथोट्टीयली, काझीपुजहा, कोट्टयम केरला व दिनेश राजपूत पुत्र विनोद राजपूत निवासी जेजे कालोनी बुद्ध विहार इंद्रपुरी नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पूरी दिल्ली व एनसीआर के अस्पतालों व दूसरे माध्यमों से उक्त गलब्स इक्ट्ठा करते है फिर इन्हे अच्छी तरह धोकर नई पैकिंग में पैक कर दौबारा मार्किट में बेच देते है। इससे उन्हे अच्छा पैसा मिल जाता है। पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox