
मानसी शर्मा / – टी-20 सीरीज के बाद टीम इंडिया 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे मैच से पहले टीम इंडिया को शमी और दीपक चाहर के रूप में बड़ा झटका लगा है। चाहर वनडे सीरीज से बाहर हो चुके है। वहीं शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। बीसीसीआई ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपक चाहर अपनी निजी कारणों की वजह से वनडे सीरीज में खेल नहीं पाएंगे। उनकी जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। 17 दिसंबर को भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेंगी।
विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से कहर मचाने वाले मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टेस्ट सीरीज में खेलने की अनुमति नहीं दी है। जिसकी वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है।
भारत की वनडे टीम
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप





More Stories
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!